डीएसटीपीएस डीवीसी में हिंदी दिवस सह हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

‘हिंदी हमारे स्वाभिमान और गर्व की भाषा है।’ - श्री संचयन साहा, कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान

अंडाल (अमन राय ) : दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में दिनांक 14 सितंबर, 2024 को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में हिंदी दिवस के आयोजन के साथ ही हिंदी पखवाड़ा-2024 का शुभारंभ हो गया जिसका समापन 30 सितंबर, 24 को होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्लांट के दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास और श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक शिवानंद सिंह तथा विभागाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से सद्भावना मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद परियोजना प्रधान महोदय ने सबको 'राजभाषा प्रतिज्ञा' दिलाई। मौके पर दामोदर चाटी निगम के माननीय अध्यक्ष महोदय के हिंदी दिवस-2024 के संदेश का पाठन वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास ने किया। तत्पश्चात परियोजना से प्रकाशित "राजभाषा नीति कार्यान्वयन संदर्भ- सहायिका" का विमोचन किया गया। अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच परियोजना प्रधान श्री साहा के हिंदी दिवस-2024 संदेश को वितरित किया गया।अपने संबोधन में हिंदी दिवस की शुभकामनाऍं देते हुए परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा ने कहा कि हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसे बोलते हैं ठीक वैसे ही लिखते हैं। हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है । उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों, कार्यालय प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हिंदी में अधिक से अधिक काम करने एवं रिकॉर्ड अनुरक्षित रखने की अपील की।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?